MERA DHARM WAHI JO GANGA HAI





गंगा पवित्र नदी , मानवता पवित्र धर्म

GANGA - SACRED RIVER
HUMANITY - SACRED RELIGION



image source : https://static.businessworld.in/article/article_extra_large_image/1538733547_T5rmQb_abhi_abhi.jpg

है मेरा धर्म
है मेरी पहचान
वही जो गंगा है

तुम हिंदी में कहलो गंगा
तुम संस्कृत में कह लो  गङ्गेयं .
या अंग्रेजी में कह लो GANGA
या उर्दू में कह लो गंगा

तुम्हें जिस भाषा में पुकारना
हो पुकार लो
पानी तो वही है
जो गंगा में है

उसे भी तुम
जल कहो
WATER कहो
उर्दू में पानी ( پانی ) कहो
संस्कृत में जलम कहो

ऐसी ही सबकी पहचान है
जिसे तुम मानवता कहो
जो गंगा जैसी पवित्र है

बस नाम अलग अलग हैं
जैसे पानी के हैं

गंगा , यमुना , सरस्वती
तीनों में बहती तो
जल की ही धारा है

वैसा ही हम सबका खून है
जो रंग लाल है

अब मुझे बताओ
तुम हमें कैसे बांटोगे

मुझे बारिश की बूंदों ने सींचा है
तुम मुझे कैसे बांटोगे





Comments

Popular posts from this blog

सुनो... मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या?

Kaspersky blocking Microphone in Google Chrome How to Fix it