फिर वो रात आई

image address - https://cdn.pixabay.com/photo/2016/03/09/09/37/stars-1245902_960_720.jpg
1 january 2020 की रात
फिर वो रात आई
अपने साथ कई सवालों को लाई
जवाब मेरे पास
एक का भी ना था
वो रात मुझे डरा गयी
उलझे हुए सवालों को
जल्दी सुलझाने के लिए कह गयी
वो रात मुझे समझा गयी
वो रात मुझे जगा गई
वो रात मुझे थपथपा गयी
अपने सपनों की और
जाने वाले रास्ते में
चलने के लिए
एक सीख भी दे गयी
कभी कभी आसमां भी
बिन सितारों के होता है
रात में
वैसी ही कुछ रातें चाहिए
some lines from SONG -
ज़िन्दगी प्यार का गीत है SUNG BY LATA MANGESHKAR
है अगर दूर मंजिल तो क्या
रास्ता भी है मुश्किल तो क्या
रास्ता भी है मुश्किल तो क्या
रात तारों भरी ना मिले तो
दिल का दीपक जलाना पड़ेगा
दिल का दीपक जलाना पड़ेगा
ज़िन्दगी प्यार का गीत है
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा
Comments
Post a Comment