वो ना मिल पाया तो क्या





मैने जो कुछ भी चाहा
वो ना मिल पाया
तो क्या

जो मौजूद है अभी
पास मेरे
किसी के पास तो
वो भी नहीं
अब क्या

ज़िन्दगी न खत्म हुई
कुछ न मिलने से तेरी
कुछ ना होने से उसकी

वो कुछ ना होने के बाद भी
बड़ा अमीर था तुझसे
तू सब कुछ तेरे पास होने
के बावजूद बहुत गरीब था उससे

उसके चेहरे की मुस्कान
हिम्मत है उसकी
तेरे चेहरे की उडी हुई हवाइयां
नाकामयाबियां हैं तेरी

जो तेरे पास नहीं
उसको पाने की चाह में
दौड़ में अपनी मुस्कान
तक तूने खो दी

जो तेरे पास अब तक थी तेरी
मुस्कान

वो भी अब तेरी ना रही


Comments

Popular posts from this blog

सुनो... मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या?

मंटो और विभाजन