सुनो... मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या?

 


सुनो...

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या 

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरी सिए 

मेरी राधा 

मेरी पार्वती 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मैं वो फूल बन जाऊं 

जो देवी के चरणों में चढ़ते हैं

आप मेरी देवी बनोगी क्या  

आप से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरी सोनी 

मेरी हीर 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

तुम मेरे स्वर हो 

तुम ही मेरे व्यंजन हो 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी पूरी वर्णमाला बनोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

मेरे चंदा 

मेरी ज़िंदगी के उजाले 

मेरे हमनशीं 

मेरे तारे 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मुझे अपने बचपन के किस्से 

सुनाओगी क्या 

ऐ बेखबर 

मेरी खबर कभी 

लोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

अपने सारे दुख दर्द 

मुझ से बाँटोगी क्या 

अपने अंदर के मासूम बच्चे से 

मुझे मिलवाओगी क्या 

अपने दिल के दरवाजे 

मेरे लिए खोलोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मुझे तुम्हारे हर रूप को देखना है 

तुम्हारा बचपना

तुम्हारे नखरे 

तुम्हारा गुस्सा 

तुम्हारा रूठना 

मेरा मनाना 

 तुम्हारा मेरी प्रेमिका वाला रूप 

तुम्हारा लक्ष्मी वाला रूप 

तुम्हारा बेटी वाला रूप 

तुम्हारा जीवनसंगिनी वाला रूप 

तुम्हारा खुद का वजूद 

देखने दोगी क्या 

अपने मन मंदिर में मुझे

एक छोटा सा कोना 

दोगी क्या

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

मेरे सपनों में रहने वाली 

मेरे हर कहे अनकहे शब्दों में रहने वाली 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरे सपनों की हकीकत बनोगी क्या

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

मेरे इस निरर्थक जीवन का 

अर्थ बनोगी क्या 

मेरी इस काली रात की 

सुनहरा उजाला बनोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरे सादे जीवन में रंग भरोगी क्या 

मेरे नाम की पीली हल्दी 

मेरे नाम की मेहँदी लगाकर 

लाल जोड़े में दुल्हन बनकर 

विवाह मंडप तक आओगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरे साथ होली खेलोगी क्या 

ठीक वैसे ही जैसे राधा ने 

कृष्ण के साथ खेली थी 


मेरे साथ वसंत की प्यारी सी बहती हवा में 

सैर करोगी क्या 

मेरे साथ रंग बिरंगे फूलों को 

देखोगी क्या 


अपने साथ फूलों की खुशबू लिए 

मेरा पूरा गुलदस्ता बनोगी क्या 

मैं तुम्हारे आस पास भँवरे की तरह मँडराऊँ 

मंडराने दोगी क्या 


मेरे साथ महाशिवरात्रि पर 

भगवान शिव और माँ पार्वती की 

पूजा याचना करोगी क्या 

मेरे साथ मंदिर जाओगी क्या 


मैं तुम्हें तीज पर 

झूले पर झुलाना चाहता हूँ 

झुलाने दोगी क्या 


कृष्ण जन्माष्टमी पर 

मेरे साथ नटखट कान्हा को 

झुलाओगी क्या 


नवरात्रि पर 

मेरे साथ माँ को 

लाल चुनरी ओढ़ाओगी क्या 

मैं तुम्हारे प्रेम के आगे 

नतमस्तक होना 

चाहता हूँ 

होने दोगी क्या 


करवा चौथ पर 

मैं तुम्हारी लम्बी उम्र 

के लिए 

व्रत रखना चाहता हूँ 

मैं चाँद को देख लूँ 

फिर तुम्हें देख लूँ 

उसके बाद अपने हाथों से 

जल पिलाकर 

मेरा व्रत खोलोगी क्या 


दीपावली पर 

मेरे साथ 

दीप जलाओगी क्या 

मेरी लक्ष्मी बनकर 

घर आओगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरे साथ ऊँचे पर्वतों पर चलोगी क्या 

मेरे साथ सुंदर झरनों को देखोगी क्या 

मेरे साथ ढलता सूरज देखोगी क्या 

मेरे साथ खुलकर 

किसी की परवाह किये बिना 

मुस्कुराओगी क्या 

मेरी हंसी बनोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

मेरे सुकून 

मेरे घर की रौनक 

मेरे घर की हंसी 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

मेरे साथ हमारे रोते हुए 

बच्चों को संभालोगी क्या 

उनकी किलकारियां मेरे साथ 

सुनोगी क्या 

पहली बार बच्चों का 

तुम्हें मां कहना 

और मेरा उस पर मुस्कुरा देना 

ये क्षण मेरे साथ 

देखोगी क्या 

मेरे माता पिता एक बेटी चाहते हैं 

उनकी बेटी बनोगी क्या 

बच्चों के साथ मिलकर 

मुझे छेड़ोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो... 

जीवन के इस सफर में

मेरे साथ चलोगी क्या  

मेरी हमसफ़र बनोगी क्या 

हे देवी

हे प्राणप्रिये

हे प्रियतमा 

आप से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

हमारे बच्चों की अम्मा 

नाती नातिनों की नानी 

पोता पोतियों की दादी 

बनोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻


सुनो...

हमारे बुढ़ापे में 

मेरी खिटखिट सुनोगी क्या 

मैं लाठी लिए चलूँगा 

मगर कहीं उबड़ खाबड़ जगह पर

 मैं गिर ना जाऊँ 

इस डर से 

मेरा हाथ थामोगी क्या 

मुझे संभालोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या

⸻ ✤ ⸻

सुनो...

मेरी अंतिम सांस तक 

मेरे साथ रहोगी क्या 

और अगले जन्म में 

मुझसे फिर मिलोगी क्या 

मेरे तुम से कुछ सवाल हैं 

उनका जवाब दोगी क्या 

मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या


 

यह मेरी मूल कृति है, आशा है कि आपको इसे पढ़कर अच्छा लगेगा। अपने विचार इस कृति पर कमेंट कर सकते हैं। 

धन्यवाद इसे पढ़ने के लिए। 

Comments

Popular posts from this blog

मंटो और विभाजन