मंटो और विभाजन
वो हड्डियां कहाँ जलाई जाएंगी या दफ़नाई जाएंगी ,
जिन पर मज़हब का गोश्त चीलें नोच नोच के खा गए
- सआदत हसन मंटो
जब लाशों को दफन किया गया या जलाया गया होगा,
तो क्या लाश पर कोई निशानी बची होगी ,
जो चीख चीख कर या चिल्ला कर
अपने धर्म का पता दे रही होगी
जो ये बताये की लाश के साथ क्या किया जाए ,
जलाया जाए या दफनाया जाया
क्या बढ़ी हुयी दाढ़ी इसका सबूत दे पायी होगी,
क्या जनेऊ इसका जवाब दे पाया होगा,
क्या और निशानी भी रही होगी ,
न मालूम , क्या पता
तो क्या हुआ होगा लाशों का ,
कहीं किसी हिन्दु की लाश को ,
मुस्लिम समझ कर कहीं दफना तो नहीं दी होगी,
या किसी मुसलमान की लाश को ,
हिन्दु समझ कर जला तो नहीं दिया होगा
- रोहित चक्रवर्ती
जब मैने उस खून के समंदर में गोते लगाए,
जो इंसान ने इंसान की रूहों से बहाया ,
तो मुझे चंद मोती मिले ,
आंसुओं के , अफ़सोस के , शर्म के
- सआदत हसन मंटो
आंसुओं को क्या कहें ,
क्या पता वो आंसू किसके हों
माँ के या अम्मी जान के
पिता जी के या अब्बा हुज़ूर के
बच्चों के या चाहने वाली मासूका के
अफ़सोस भी न जाने किस किस चीज़ के लिए होंगे
कई बातें थी , कई लफ्ज़ थे
जो बयाँ न हो पाए
कई सपने थे जो पूरे न हो पाए
शर्म क्या हैवानियत के बाद भी बची होगी इंसान में
मालुम होता है की दिल के किसी कोने में
इंसानियत कुछ वख्त के लिए ज़िंदा रही हो
- रोहित चक्रवर्ती
आखिर में
जहां मेरा बचपन बीता , जहां मेरे अम्मी और अब्बा दफन हैं
अब वो मेरा वतन नहीं , मेरा वतन अब पाकिस्तान है
मेरे मुल्क की तरह मैं भी कटकर आज़ाद हुआ
और आप समझ सकते हैं
एक परकटे परिंदे की आज़ादी कैसी होती है
- सआदत हसन मंटो
एक कोशिश की इस छोर को छूने की , घाव कई हैं ,पर वख्त मरहम बना
Comments
Post a Comment