college life ke kuchh last moments or aap
कॉलेज life खत्म होने को है , सवाल तो कई हैं अपने आप से पर जवाब शायद हैं भी और नहीं भी
आज भी कॉलेज में जब admission हो रहा था वो time याद आता है क्या उस वख्त हमें या मुझे कुछ कम पता था या आज ज़्यादा पता है , पता नहीं
कॉलेज खत्म होते होते एक सवाल सब के सामने रहता है कि क्या उनमे कुछ changes आये या कुछ बदलाव आये जब वो first year में थे क्या वही वो आज हैं कॉलेज खत्म होने के आखिरी समय में
मेरा जवाब होगा हाँ बदलाव हुए हैं शायद होने भी चाहिए थे
आज कभी कभी जो गलतियां मैंने जानभूझकर की हों या बस हो गयी हों कॉलेज में
अब लगता है शायद वो न की होतीं तो कुछ बेहतर होता अभी
कॉलेज में entry होने से पहले ही हम एक दौर से गुज़रते हैं जहां माँ बाप की बातों से अच्छी दोस्तों की बातें लगती हैं
पर जब अब कॉलेज खत्म होने को है तो ऐसा लगता है कि माँ बाप ही सब कुछ हैं
अब शायद अपने पापा की खांसी , जिस पर शायद आज तक कभी ध्यान ना दिया हो , लगता है वो खांसी बहुत कुछ कह रही हो " कि बेटे अब मुझे सम्हाल ले , अब मै बहुत थक चूका हूँ अब मुझे भी आराम दे
अब वो वख्त है जब माँ और पापा की दवाइयां बढ़ने लगती हैं , शायद जिन बढ़ती दवाइयों पर कभी ध्यान नहीं दिया , आज मानो वो दवाइयां भी कुछ कह रही हों
माँ का पीला पड़ता चेहरा मानो कह रहा हो कि अब मेँ थक गयी पर चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान ही दिखती है ( मेरी मम्मी हमेशा मुस्कुराती है शायद इसीलिए मै भी हमेशा मुस्कुराता हूँ , अच्छा लगता है )
इन सब के ऊपर सबसे बड़ा सवाल " आगे क्या करोगे "
जाने क्या करेंगे , क्या वो comfort वाली life जो माँ पापा ने दिया है , क्या वो उन्हें दे
पाएंगे
अभी तक bag के अलावा कंधे पर कुछ उठाया नहीं है
अब तो बहुत कुछ उठाना है
but at last कुछ positive
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के title track की एक पंक्ति है जो मुझे हमेशा से बहुत अच्छी लगती है वो है
"problems तो हैं सबके साथ बस नज़रिए की है बात "
सबसे बड़ा सवाल अब आगे क्या करेंगे -
तो मेरा जवाब होगा A as pass hai khuda , beautiful song sung by Rahat fateh ali khan उस की एक अच्छी पंक्ति है कि
" खुद तेरे ख्वाबों के रंग में , तू अपने जहाँ को भी रंग दे "
तो मै रंग दूंगा अपने जहाँ को अपने ख्वाबों के रंग से , बस यही करूंगा आगे
आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया मेरी बात को सुनने या पढ़ने के लिए
आप इस पर क्या सोचते हैं अपनी राय ज़रूर रखें
Great
ReplyDeleteGood one keep doing bro
ReplyDeleteMy god dada tu itna sochta h great i m proud of u bhai aree tu tntn na le tera chota h na 👍 be positive bro
ReplyDelete