Posts

Showing posts from September, 2019

आज भी इंतज़ार है बारिश का

Image
आज भी इंतज़ार है उस बारिश का  जब तेरी ज़ुल्फ़ों से  जो बारिश का पानी  बूंद बूँद कर टपक रहा होगा काश वो बूँद बूँद ज़मीन पर न गिर कर काश मुझ पर गिरती भिगो देती मेरे दिल की ज़मीन को बरसात में नहाया तो मेरा तन भी है  मन की धरा  तो अब भी प्यासी है  सिर्फ तेरे इंतज़ार में........... WRITTEN BY ROHIT CHAKRVERTY IF ANY SUGGESTION ALWAYS WELCOME DONT COMMENT USING GOOGLE ACCOUNT , BLOGGER NOT SUPPORTED GOOGLE ACCOUNT IN COMMENTS SECTION COMMENTS MAY BE DISAPPEARED IF YOU USE GOOGLE ACCOUNT FOR COMMENT

मैं तन्हा तू साथ सही

Image
      image Source:  Festivalsherpa मैं तन्हा तू साथ सही  तू न हो , तेरी याद सही , तू मुझ में यूं बसी हुई, कि तू ही सही  मैं होकर भी ना सही  तेरी यादों में मेरी ख्वाहिशें सही  तेरी ख्वाहिशें मुझमे जिंदा सही तू जुगनू जैसी , मैं रात जैसा तू रात में जुगनू की चमक लिए सही मैं उस रात जैसा जिसमे तू चमकी सही दिखे हम दोनों का साथ सही  पूरा दिन तेरा इंतज़ार सही  कि रात में तेरा दीदार हो  यही ख्वाहिश सही  WRITTEN BY ROHIT CHAKRVERTY IF ANY SUGGESTION ALWAYS WELCOME DONT COMMENT USING GOOGLE ACCOUNT , BLOGGER NOT SUPPORTED GOOGLE ACCOUNT IN COMMENTS SECTION COMMENTS MAY BE DISAPPEARED IF YOU USE GOOGLE ACCOUNT FOR COMMENT

PARTITION IN 1947 AND JOURNEY BY TRAIN

Image
क्या पता उस वक्त कोई अपना भी मरा हो , पर गैर कहूँ किस को , न मारने वाला गैर था , न ही मरने वाला  बस फ़र्क यही था  कुछ ने धर्म के चश्मे से देखा  कुछ ने इंसानियत के  रेलगाड़ी को देखकर न जाने क्यों ? मन सोच के भंवर में फँस जाता है , सोचता है कि क्या यही रेलगाड़ी  या ऐसी कोई रेलगाड़ी रही होगी ,  जो यात्रियों / राहियों की जगह  लाशों को लाई होगी (  Partition displaced fifteen million people and killed more than a million. Photograph by Margaret Bourke-White / LIFE Picture Collection / Getty ) क्या रेलगाड़ी के पहिए खून  के कतरों से भीगे रहे होंगे  क्या वो खून बता पायेगा की वो कैसे गिरा मरने वाले की लाश से या  मारने वाले के शरीर के किसी हिस्से से              ( https://miro.medium.com/max/1160/0*m6rPEqbBMOetzGnl.jpg) रामायण में सीता को अपवित्र समझा गया  विभाजन के बाद वो महिलाएं  जिनके साथ अमानवीय कृत्य किये गए  उन्हें भी मैला समझा गया  ...