Posts

Showing posts from February, 2026

सुनो... मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या?

Image
  सुनो... मेरे तुम से कुछ सवाल हैं  उनका जवाब दोगी क्या  मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या  ⸻ ✤ ⸻ सुनो... मेरी सिए  मेरी राधा  मेरी पार्वती  मेरे तुम से कुछ सवाल हैं  उनका जवाब दोगी क्या  मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या ⸻ ✤ ⸻ सुनो... मैं वो फूल बन जाऊं  जो देवी के चरणों में चढ़ते हैं आप मेरी देवी बनोगी क्या    आप से कुछ सवाल हैं  उनका जवाब दोगी क्या मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या ⸻ ✤ ⸻ सुनो... मेरी सोनी  मेरी हीर  मेरे तुम से कुछ सवाल हैं  उनका जवाब दोगी क्या  मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या ⸻ ✤ ⸻ सुनो...   तुम मेरे स्वर हो   तुम ही मेरे व्यंजन हो   मेरे तुम से कुछ सवाल हैं   उनका जवाब दोगी क्या   मेरी पूरी वर्णमाला बनोगी क्या   मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या ⸻ ✤ ⸻ सुनो...   मेरे चंदा  मेरी ज़िंदगी के उजाले  मेरे हमनशीं  मेरे तारे  मेरे तुम से कुछ सवाल हैं  उनका जवाब दोगी क्या  मेरी अर्धांगिनी बनोगी क्या ⸻ ✤ ⸻ सुनो... मुझे अपने बचपन के किस्से  सुनाओगी क्या...